गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें,पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 और 12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़ें।