मुख्य अतिथि श्री गोपाल मोदी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ में सभी का एक साथ आना और नदी घाट की सफाई करना जनभागीदारी की सकारात्मक मिसाल है।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ‘स्वच्छता दीदियों’ को सम्मानित किया गया।
सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ लेकर अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#सेवा_मेरा_योगदान
#SwacchBharat
#KorbaDistrict
Korba, Chhattisgarh | Sep 24, 2026