विजयीपुर: 35 दिन बाद दक्षिण अफ्रीका से आमवा दुबे पहुंचे वेदप्रकाश यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम
विजयीपुर प्रखंड के आमवा दुबे गांव निवासी वेदप्रकाश यादव का पार्थिव शरीर 35 दिन बाद दक्षिण अफ्रीका से उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उमड़ पड़े। हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने दिवंग