सरदारशहर: रोही में टूटे बिजली पोल नहीं बदले, किसानों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर उपखंड के बिजरासर गांव की रोही स्थित दिखनादा फीडर क्षेत्र में 3 अप्रैल के आंधी-तूफान से टूटे बिजली पोल अब तक नहीं बदले गए हैं। पोल खेतों में पड़े होने से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे किसान परेशान हैं। किसान चूनाराम मेघवाल और पोखरराम मेघवाल ने बताया कि कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।