घट्टिया: विधायक मालवीय उन्हेल में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए
घट्टिया विधायक सतीश मालवीय ने विधानसभा क्षेत्र घटिया के उन्हेल नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया साथ ही 52 कन्याओं के भव्य सामूहिक विवाह में वर वधु को आशीर्वाद देकर शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर युवा नेता महिपाल सिंह उमठ व उन्हेल नगर की धर्म प्रेमी जनता विशाल संख्या में उपस्थित रही।