गोरखपुर: गणतंत्र दिवस पर एबीसी पब्लिक स्कूल ने कूड़ाघाट तक निकाला 500 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा
गोरखपुर। देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर से भी इस पर्व को बड़े स्तर पर, विभिन्न आयोजनों के जरिए सलामी और सम्मान दिया गया। एबीसी पब्लिक स्कूल की तरफ से 500 मीटर की तिरंगा यात्रा स्कूली छात्रों के बेहतरीन संयोजन में निकाली गई। जिसका समापन कारगिल युद्ध के शाहीद गौतम गुरुंग की प्रतिमा, कूड़ाघाट चौक पर हुआ। करीब पांच किलोमीटर की रही तिरंगा यात्रा ।