बीकानेर: चार जुलाई को बीकानेर में होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
बीकानेर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 4 जुलाई को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के नवचयनित 1726 युवाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, स्वागत किट और नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभ