बक्सर: बक्सर जिले के चारों विधानसभा में सुबह 9 बजे तक लगभग 12.50% मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह
Buxar, Buxar | Nov 6, 2025 बक्सर जिले में पहले 2 घंटे में मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखा है। अभी भी सभी मतदान केदो पर मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। मतदान केदो पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई है। जिसमें प्रथम बार मतदान देने वाले युवाओं के साथ ही जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे बुजुर्ग भी सहभागिता निभा रहे हैं। यह दृश्य जिले के विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्र की है।