बक्सर: बक्सर विधानसभा: एमपी उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान के लिए उमड़ी भीड़, युवाओं में दिखी सक्रियता
Buxar, Buxar | Nov 6, 2025 बिहार के हॉट सीट में शामिल बक्सर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। निर्धारित समय 7:00 बजे के पहले ही मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पंक्तिबद्ध होकर दिख रहे हैं। सर्वाधिक उत्साह युवाओं में मतदान को लेकर दिख रहा है. बक्सर मॉडल केंद्र पर समय से लंबी लाइन लगी हुई है।