कालका: लेखराम कॉलोनी पिंजौर से 42 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता महिला रेनू के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि मेरा पति विमल कुमार उम्र 42 साल 12 मार्च से घर नहीं आया है। महिला ने बताया कि उसे 12 मार्च को उसके दोस्त वैभव के साथ देखा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।