कालका: हिमशिखा सब्जी मंडी में सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 870 रुपए सहित पकड़ा, मामला दर्ज
हिमशिखा सब्जी मंडी में सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस के द्वारा 870 रुपए सहित आज पकड़ा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित वासी सैनी मोहल्ला पिंजौर हिमशिखा सब्जी मंडी में सट्टा लगवाने का काम कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।