कालका: टैलेंटग्रो ग्लोबल राजकीय कॉलेज कालका में कौशल विकास पर सेमिनार आयोजित
टैलेंटग्रो ग्लोबल, छात्रों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित एक अग्रणी संगठन ने राजकीय कॉलेज कालका में आज एक सफल सेमिनार आयोजित किया। इस कार्यक्रम में टैलेंटग्रो ग्लोबल के प्रसिद्ध विशेषज्ञों, डॉ. अरुण जोशी, रिटायर्ड प्राचार्य उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा और संस्थापकों, संजय अग्रवाल (दिशा फॉर सक्सेस) और इंदू अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित किया।