फिरोज़ाबाद: शांति भंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, थाना दक्षिण पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा
थाना दक्षिण क्षेत्र में शुक्रवार को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने नई आबादी और करबला गली में झगड़े की सूचना पर पहुंचकर तीन को दबोचा गया।