मास्टर कॉलोनी में अत्यधिक नशा करने से युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 12, 2026
श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी में अत्यधिक नशा करने से युवक की मौत हो गई इस मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रहलाद सोनी ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसके कमरे में किराएदार सडू रहता था जो नशा करने का आदी था अत्यधिक नशा करने से उसकी मौत हो गई।