बदायूं: मालवीय आवास गृह पर बिजली कटौती के विरोध में आप पार्टी ने किया हल्ला बोल आंदोलन
Budaun, Budaun | Jun 18, 2025 बदायूं के आम आदमी पार्टी के प्रदेश आवाहन पर बिजली कटौती और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर मालवीय आवास गृह पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूदेव राठौर ने कहा कि प्रदेश में जमकर विद्युत कटौती हो रही है। जिससे आम जनता परेशान है और बिजली के बिल के दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई।