बदायूं: गांधी ग्राउंड में लगी नुमाइश में झूलों के ऊपर से जा रही हैं विद्युत लाइनें, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Budaun, Budaun | Jun 17, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी ग्राउंड में इन दिनों नुमाइश चल रही है।वहीं मेले में तरह-तरह के झूलें भी लगाए गए हैं। लेकिन झूलों के ऊपर से विद्युत लाइन जा रही है। मिकी माउस और ट्रेन के झूलों के ऊपर से बिजली के तार जा रहे हैं। वहीं झूलों पर नन्हे मुन्ने बच्चे झूला झूलते नजर आ जाएंगे। लेकिन झूलों का ठेकेदार बेखौफ होकर बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।