बदायूं: हरिनगला गांव में किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 18, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के हरीनगला गांव में 40 वर्षीय किसान रामपाल यादव की विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते किसान की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक विद्युत पोल कई दिन से टूटा पड़ा था। जिससे लाइन जमीन पर आ कर गिर गई थी। किसान अपने खेतों पर गया था और तारों में उलझ गया और फिर झुलसकर उसकी मौत हो गई।