बदायूं: उझानी सरौरा मो0 में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, जिले में 200 पंचायत चौपाल हो चुकी हैं
Budaun, Budaun | Jun 17, 2025 बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी के सरौरा में मोहल्ला चौपाल में कहा मोदी सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का रहा है। इन 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अब तक लोगों को 4 करोड़ पीएम आवास मुहैया कराया गया है। 81 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम राशन मुफ्त प्रदान किया जा रहा है।