पयागपुर: चंदवापुर चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक को आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान हुई मौत
पयागपुर क्षेत्र के चंदवापुर के पास रविवार देर रात दो बाईको की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे गांव निवासी अतुल पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।वही युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार दोपहर 3बजे कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है। वही पिता ने बताया की युवक घर से विजली का तार लेने चौराहे तक गया था।