सहारनपुर: कचहरी पुल पर दोपहिया वाहन को बचाने में फुटपाथ पर चढ़ी कार, नीचे गिरने से बाल-बाल बची
सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित कचहरी पुल पर शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि एक बजे के करीब बड़ा हादसा होने से टल गया। दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पुल के फुटपाथ पर चढ़ गई। गनीमत रही कि कार पुल से नीचे गिरने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।