*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तराना में नशामुक्ति जागरूकता रैली आयोजित*
उज्जैन, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नगर परिषद तराना में नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशामुक्ति एवं नशे के दुष्परिणामों से संबंधित नारे लगाए गए तथा नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain