डूंगला: बोहेड़ा: स्काउट-गाइड के 39 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में योग और शतरंज बने मुख्य आकर्षण
बोहेड़ा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर चल रहा है। ग्रीष्मावकाश में आयोजित शिविर में योग और शतरंज विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। योग शिक्षक जगदीश शर्मा रोज सुबह योगासन, प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण दे रहे हैं।