सनावद पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों को भ्रमण के दौरान त्रिकोण चौराहे के पास एक सुनसान स्थान पर बैग रखा मिला।जिसे खोलकर देखने में बैग में सोने के आभूषण जिसमे एक गले का हार,अंगूठी, चार कान की बाली कीमती करीब साढ़े लाख से 4 लाख रुपये एवं गूँजा आदिवाल नाम से इलाज की फ़ाइल रखी हुई मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा बैग खंडवा रोड निवासी रामचन्द्र आदिवाल को बुलवाकर दिया।