कतरीसराय: नालंदा: कतरीसराय के पलटपुर के छात्र ने 95.2% अंक लाकर बाजी मारी, बना अव्वल
कतरीसराय प्रखंड के पलटपुर गांव निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद अफजल अंसारी के पुत्र मोहम्मद अजहर आलम ने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में 476 अंक (95.2%) प्राप्त कर नालंदा जिले में अव्वल स्थान हासिल किया है।अजहर आलम की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।