सहाड़ा: महाराणा प्रताप, राणा पूंजा स्मारक एवं सभाभवन की भूमि के संरक्षण की मांग, गंगापुर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
नादंसा ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर महाराणा प्रताप व राणा पूंजा स्मारक एवं सभा भवन की भूमि को संरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आज राजपूत समाज व भील समाज के जनप्रतिनिधियों ने गंगापुर उपखंड अधिकारी राजेश बिश्नोई के नाम सहाड़ा तहसीलदार को आज गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे ज्ञापन दिया। उपखंड कार्यालय पर दोनों समाज के लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया।