बलरामपुर: विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, गाय का संरक्षण एवं संवर्धन है जरूरी
5 जून गुरुवार 1 बजे राष्ट्रीय प्रमुख (गौरक्षा विभाग)विश्व हिंदू परिषद,राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड के पूर्व निदेशक/नेशनल कॉपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया के सलाहकार प्रो गुरु प्रसाद सिंह ने बलरामपुर में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज गाय का संरक्षण एवं संवर्धन जरूरी है हमें उनकी दुग्ध क्षमता बढ़ाने एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।