बहराइच: सगरा में मत्स्य के लिए आवंटित तालाब से पट्टाधारी द्वारा अवैध मिट्टी खनन के मामले में लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सगरा में मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाब से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करने के मामले में लेखपाल की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने पट्टाधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में लेखपाल ने शुक्रवार को बताया की पट्टाधारी द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया गया है।