बहराइच: रजवापुर के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवापुर के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। सभी बाइक से शुक्रवार को इंटरलॉकिंग का काम करने के लिए आ रहे थे। तभी हादसे में घायल हुए है। इलाज जारी है।