कालपी: कालपी नगरपालिका परिषद में स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला को दी गई भावभीनी विदाई
Kalpi, Jalaun | Jun 22, 2026 कालपी नगर पालिका परिषद कालपी में सोमवार दोपहर 3 बजे स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पालिका सभागार में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव, सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।