अहरौरा टोल प्लाजा पर फिर विवाद, झड़प में युवक घायल
अहरौरा/मिर्जापुर। अहरौरा टोल प्लाजा पर कार सवारों और टोल कर्मियों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही Suzuki Baleno (UP65 EM 7615) में एक पुरुष व चार महिलाएं सवार थीं।
बताया जा रहा है कि टोल पर एक महिला ने टोल कर्मी पर बदसलूकी का आरोप लगाया, जिसके बाद कहासुनी बढ़कर झड़प में बदल गई। घटना में एक युवक के हाथ में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर खून फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#TodayMirzapur #Ahraura #MirzapurNews #TollPlaza #ViralVideo #Mirzapur