महोबा: रामनगर मुहाल में आम रास्ता बंद होने से लोगों में आक्रोश, डीएम से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 15, 2026 जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जीजीआईसी स्कूल के पास से निकलने वाले आम रास्ते को ठेकेदार द्वारा बंद किया जा रहा है। रास्ता बंद होने से मोहल्ले के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। चुन्नी देवी, अंजू यादव और उमा यादव समेत कई लोगों ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की है।