लातेहार: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को 13 केंद्रों पर होगी
लातेहार। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने चंदवा प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।