नजीबाबाद: चौक बाजार में श्री राम-भरत मिलाप लीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने की आरती
इस मनोहर और भावुक दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान सभी भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया। 21 अक्टूबर को 9:00 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ।