घाटोल: मूड़ासेल क्षेत्र के नाड़ातोड़ में पुल के नीचे मेडिकल बायो-वेस्ट फेंके जाने का मामला
घाटोल उपखण्ड के मूड़ासेल क्षेत्र के नाड़ातोड़ में पुल के नीचे मेडिकल बायो-वेस्ट फेंके जाने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार आशंका जताई जा रही है कि आसपास के क्षेत्रों में संचालित झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा यह कचरा यहां डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर लंबे समय से मेडिकल बायो-वेस्ट फेंका जा रहा है,।