बेतिया: पीएम के आगमन और सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बेतिया में होटल, छात्रावास एवं रेस्टोरेंट की सघन चेकिंग
बेतिया से खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन और आज 16जुलाई सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में कल 15 जुलाई और 16 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12 बजे बेतिया पुलिस ने एक विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान के