रायसेन: रायसेन में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से मिली राहत
Raisen, Raisen | Jun 4, 2026 गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे जिला मुख्यालय रायसेन में अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर चल रहे राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना भी करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धूल उड़ने लगी