Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
maulive
विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचा उमडा जन सैलाब #Ballia #UmashankarSingh #rasada #Bsp
Maunath Bhanjan, Mau
| Aug 6, 2026
#ballia
#umashankarsingh
#rasada
#bsp
MORE NEWS
अयोध्या में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण का शक्ति प्रदर्शन के बाद बड़ा बयान #BrijBhushanSharanSingh #Gonda #ayodhya
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026
खबरें अभी तक: सतीश उर्फ बबलू, अवनीश उर्फ मिंटू और मनीष उर्फ पिंटू के 3 मकान कुर्क, 50.69 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #Mau #GangsterAct #UPPolice
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न। हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने हेतु तीन चरणों में होगा व्यापक आयोजन। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दिए आवश्यक निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे गए तथा अभियान को तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण (06 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना पट्टों को तिरंगा आधारित कलाकृतियों से सजाने, शैक्षणिक संस्थानों में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी आयोजित करने, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शनी लगाने, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीद स्थलों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई कराने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वजों के विक्रय को बढ़ावा देने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। द्वितीय चरण (09 से 12 अगस्त) में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, तिरंगा महोत्सव के अंतर्गत वृहद तिरंगा मार्च एवं तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जनसामान्य को ध्वज संहिता एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सही प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त) के दौरान सभी आवासीय भवनों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्मारकों तथा अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय पर ध्वज संहिता के अनुरूप सम्मानपूर्वक उतारा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपयोग में लाया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा पूर्णतः सुरक्षित एवं अखंड होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों, वृद्धाश्रमों, निराश्रित आश्रमों, दिव्यांग आश्रमों एवं बाल सुधार गृहों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित करने तथा एनसीसी, पुलिस, एनएसएस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के समन्वय से तिरंगा बाइक रैली आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालने के भी निर्देश दिए।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026
#खबरेंअभीतक | ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, शहर में चला सघन चेकिंग अभियान
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026