सदर: प्रयागराज: NEET पेपर लीक के विरोध में इविवि छात्रसंघ ने किया हल्लाबोल, यूनियन गेट से डीएम कार्यालय तक निकाला गया मार्च
Sadar, Allahabad | May 19, 2026
NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और हालिया पेपर लीक के विरोध में छात्रसंघ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ तेज नारेबाजी की। छात्रों ने विश्वविद्यालय यूनियन गेट से मार्च निकालकर डीएम कार्यलय की ओर रुख किया और केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की।