परिहार: परिहार में अभी धूप, 28 के बाद बारिश की दस्तक
परिहार में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन 28 अक्टूबर के बाद मौसम करवट ले सकता है। उत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ तापमान में गिरावट आने से सुबह और देर रात ठंडक बढ़ेगी। किसानों के लिए यह बदलाव चिंता बढ़ाने वाला है। खेतों में तैयार धान व अन्य खरीफ फसलों की कटाई-मड़ाई कर रहे किसानों को मौसम पर नजर रखने और उपज को