अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, इंडिया गेट पर राहुल गांधी का धरना!
दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी धरने पर बैठे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी परिजनों से मुलाकात की।
🔴 क्या है मामला? भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में अंकिता के माता-पिता धरने पर बैठे हैं। परिवार की मांग है कि मामले में कथित वीआइपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें न्याय मिले।
परिजनों ने राष्ट्रपति से भी नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
अंकिता को न्याय कब मिलेगा? इस मामले में आपकी क्या राय है?
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #RahulGandhi #PriyankaGandhi #UttarakhandNews
Parliament Street, New Delhi | Oct 14, 2026