कोंडागांव: जिले के लखपति पखवाड़ा सर्वे अभियान प्रारंभ, चार चरणों में होगा क्रियान्वयन
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई के निर्देशानुसार तथा विनय सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के मार्गदर्शन में जिले में 20 अप्रैल 2026 से लखपति पखवाड़ा सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान चार चरणों में संचालित किया जा रहा है।