सैदपुर: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का व्हाट्सएप हुआ हैक, साइबर ठगों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मैसेज कर मांगे हजारों रुपए
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश भेजकर विभिन्न बहानों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। समय रहते मामला सामने आने पर किसी के झांसे में न आने से बड़ी ठगी टल गई।