बांका: समाजसेवी व भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा
Banka, Banka | May 28, 2026 भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को पटना स्थित आवास पर बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री सह बांका जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता ने मंत्री दिलीप जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।