भिंड नगर: भिंड के प्राचीन गौरी सरोवर पर प्रदर्शित होगा मोजिक आर्ट से बना राम मंदिर।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर जिले में उत्सव का माहौल है। जिले का प्रमुख कार्यक्रम गौरी सरोवर के किनारे आयोजित होगा। भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जायेगा। जिला प्रशासन के सहयोग से मोजिक आर्ट से निर्मित राम मंदिर का दृश्य दिखाया जाएगा।