कोंडागांव: जिला अस्पताल कोण्डागांव के एसएनसीयू ने 27 दिन की सतत देखभाल से नवजात की जान बचाई, मिला नया जीवन
जिला अस्पताल कोण्डागांव के एसएनसीयू में गंभीर हालत में भर्ती नवजात को 27 दिनों की सतत चिकित्सा और विशेष देखभाल के बाद नया जीवन मिला। आज मंगलवार शाम 5:30 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार फरसगांव निवासी पूर्णिमा और दीपक साहू के नवजात को जन्म के बाद सांस लेने में गंभीर दिक्कत, ऑक्सीजन की कमी और अन्य जटिल समस्याओं के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शिशु रोग विशेषज्