धमदाहा: जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने सीएचसी व एपीएचसी का किया औचक निरीक्षण, कई खामियां हुईं उजागर
धमदाहा :- भवानीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के उद्देश्य से पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर और सोनदीप का औचक निरीक्षण किया। जांच दल में भूमि सुधार उप समाहर्ता धमदाहा मोहित आनंद, रेफरल अस्पताल रुपौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नीरज कुमार...