जगदलपुर: बंगाल और असम की जीत पर जगदलपुर बीजेपी कार्यालय में जश्न, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है । जिसके बाद भाजपाइयों में उत्साह दिखाई दे रहा है ,और जगह जगह जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे जगदलपुर बीजेपी कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा सहित जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जमकर जश्न मनाया गया ।