लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर समाहरणालय सभागार में विशेष बैठक आयोजित
लोहरदगा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई तथा दुर्घटना नियंत्रण के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।