मंझनपुर: कौशाम्बी में शादी से पहले युवती लापता, परिजनों का आरोप- प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया युवक, बारात से पहले मचा हड़कंप
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शादी से ठीक पहले एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पश्चिम शरीरा थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी को युवक भगा ले गया है।