बरहेट: कई गांवों में गाजे-बाजे के साथ मनाई गई महर्षि मेंही परमहंस की 142वीं जयंती
गुरुवार को बरहेट प्रखंड के सोनाजोरी, धनजोरी, बाबूपुर पचकठिया, बरहेट बाजार कुसमा तलबड़ीया समेत अन्य गांव में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142 वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली तथा स्तुति प्रार्थना जीवनी पाठ एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया अंत में महा भंडारा से श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।